झामुमो सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को किया दरकिनार, राज्य में जल-जंगल-जमीन की लूट और माफिया राज का बोलबाला : अर्जुन मुंडा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • झामुमो सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को किया दरकिनार, राज्य में जल-जंगल-जमीन की लूट और माफिया राज का बोलबाला : अर्जुन मुंडा.

    उमेश कांत गिरि

घाटशिला

झामुमो सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को किया दरकिनार, राज्य में जल-जंगल-जमीन की लूट और माफिया राज का बोलबाला उक्त बातें घाटशिला स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी 25 वर्ष की यात्रा पूरी कर रहा है। लेकिन मौजूदा सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और सिद्धांतों को पुरी तरह से भुला दिया है।
श्री मुंडा ने कहा कि भारत सरकार भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पूरे देश में मनाने जा रही है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जल, जंगल और जमीन की खुली लूट जारी है, सीएनटी एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, और जनजातीय सलाहकार परिषद पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पेसा कानून लागू करने में विफल रही है। गांवों के अधिकारों की रक्षा के बजाय खनिज संपदा की बंदरबांट हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब शासन नहीं, बल्कि माफिया राज और भ्रष्टाचार पुरी तरह से व्याप्त है।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि आने वाले उपचुनाव में जनता इस सरकार को करारा जवाब देने के मुड में हैं। और यह स्पष्ट कर देगी कि अब जनता सर्वोपरि है, सत्ता नहीं।
इस प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंडी चरण साव, अशोक बड़ाईक, लखन मारडी, दिनेश साहू और सत्य तिवारी सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment