9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25, ID: 2025

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
517


Find solutions in the manual

चाईबासा

लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब को पराजित कर लारसन क्लब क्वार्टर फाईनल में

तौसिफ अहमद (102 रन) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत लारसन क्लब चाईबासा ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को पाँच विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब क्वार्टर फाईनल में लारसन क्लब का मुकाबला स्टूडेंट क्लब चाईबासा से रविवार 19 जनवरी को होगा।
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस लारसन क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में आठ विकेट खोकर 230 रन बनाए। अमिनेश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात चौके एवं तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुआ। अन्य बल्लेबाजों में अजय प्रधान ने 47, रोहित उरांव ने 35, अंकित मिश्रा ने 21 तथा कप्तान विवेक चौरसिया ने 19 नाबाद रनों का योगदान दिया। लारसन क्लब की ओर से वामहस्त स्पिनर फैजानुल रहमान ने 32 रन देकर दो विकेट, जन्मजय सिंह यादव ने 42 रन देकर दो विकेट तथा सचिन भाटी ने 44 रन देकर दो विकेट हासिल किए। आर्यन यादव एवं सुमित कुमार को एक-एक सफलता हाथ लगी।
जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी लारसन क्लब की टीम ने 27.2 ओवर में पाँच विकेट खोकर 235 रन बनाए और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। हलांकि लारसन क्लब के तीन विकेट 65 रन के स्कोर पर ही गिर गया था परन्तु चौथे विकेट के लिए तौसिफ एहसान एवं हिमांशु पांडेय ने 117 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। तौसिफ ने तेरह चौके एवं पाँच छक्के की सहायता से 102 रन बनाए जबकि हिमांशु पांडेय ने छः चौके एवं दो छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में ललित शुक्ला ने 19 नाबाद रन, अक्षत पटेल ने 19, जन्मजय सिंह यादव ने 17 तथा सुमित कुमार ने 15 रन बनाए। लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक चौरसिया ने 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए। राज तिग्गा, पियुष कुमार एवं रोहित उरांव को एक-एक सफलता हाथ लगी।
कल टाटा स्टील के तत्वावधान में आयोजित होनेवाले मिडिया कप के कारण प्रतियोगिता का अगला मैच 13 जनवरी सोमवार को एस० आर० रुंगटा ग्रुप चाईबासा का मुकाबला फेनेटिक क्लब चाईबासा से होगा

Author:

news reporter chaibasa

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25, ID: 2025

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
517


Find solutions in the manual