सोनारी में भाजयुमों के द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर


विवेकानंद जयंती के अवसर पर जमशेदपुर में सोनारी भाजपा द्वारा समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जो हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है।

सोनारी चौक पर स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा में द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया l जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।इस अवसर पर युवा मोर्चा के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के महान विचारों और सनातन धर्म के उत्थान और विकास के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को एक पहचान दिलाने में उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन के आदर्शों को अपने जीवन में चरितार्थ करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने न केवल भारतीय समाज को जागरूक किया, बल्कि दुनियाभर में भारत की संस्कृति और विरासत को भी प्रतिष्ठित किया। उनके संदेशों को आज भी समाज में प्रासंगिक माना जाता है, और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप सेयुवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी,चिंटू सिंह,वीरू सिंह ,चंदन उपाध्याय,हिमांशु पांडे,संजय यादव,सोनू ठाकुर,दीपक मेहता अन्य युवा साथी उपस्थित थे।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची – मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी के संक्रमण की रोकथाम एवं चिन्हित मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।


रांची – मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी के संक्रमण की रोकथाम एवं चिन्हित मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।