The ad is not displayed on the page
current post: हजारीबाग DC कार्यालय के कोषागार में पदस्थापित कर्मी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने जांच कीकरवाई की तेज।, ID: 2073
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 9 |
Find solutions in the manual
हजारीबाग
हजारीबाग DC कार्यालय के कोषागार में पदस्थापित कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
मृतक की पहचान पिंटू नायक के रूप में हुई है। अपराधियों ने देर रात बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव स्थित उसके घर में घुसकर पिंटू को 2 गोलियां मारी। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी गयी है। पुलिस घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।
बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को घर आया था, शनिवार को घर का नवनिर्माण करवा रहा था। मृतक के पिता सकूल नायक ने बताया कि पिंटू रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रात करीब 11 बजे अचानक दो गोलियों की आवाज सुनाई दी। सकूल नायक तुरंत जागे और पिंटू के कमरे की ओर दौड़े। रास्ते में उन्होंने देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति सीढ़ी के जरिए छत की ओर भाग रहे थे।
जब वह पिंटू के कमरे में पहुंचे, तो देखा कि वह लहूलुहान हालत में बेड पर पड़ा था। आनन-फानन में परिवार और पड़ोसियों की मदद से पिंटू को रीजनल अस्पताल, जैनामोड़ ले गए जहां डॉक्टरों जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिंटू के दो भाई और एक बहन है, बहन की शादी हो चुकी है। एक बड़ा भाई का कम उम्र में ही निधन हो गया था। जबकि दूसरा भाई भी बहुत दिन से लापता है। जमीन विवाद में पड़ोसी के साथ विवाद भी हुआ था।इधर घटना की सूचना मिलते ही कसमार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पूछताछ तेज कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया l



