रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेता सह अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव रहे कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। यह कार्यक्रम रांची स्थित भाकपा कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया।
इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सह जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा है कि कॉमरेड अतुल कुमार भाकपा की बौद्धिक संपदा थे। इनकी भरपाई अगले कई दशक तक नहीं हो सकती।
Author: Desh Live News



