The ad is not displayed on the page
current post: सारंडा में फिर हुआ IED विस्फोट, झारखंड जगुआर का जवान हुआ घायल, ID: 3839
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
चाईबासा: 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को पकड़ने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित सारंडा और कोल्हान के जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के क्रम में सोमवार को एक और जवान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी के विस्फोट की चपेट में आने से घायल हो गया।
घायल जवान का नाम मनोज कुमार दमाई है। वो झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते का सिपाही है। पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल जवान का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया। इसके उपरांत पुलिस मुख्यालय एवं सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से उसे उच्चतर इलाज के लिए रांची भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सोमवार को सुबह लगभग 10.45 बजे छोटानागरा थानान्तर्गत कुलापाबुरू, दलाईगढ़ा और मरांगपोंगा के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी को विस्फोट किया गया। जिसकी चपेट में आने से झारखंड जगुआर बम निरोधक दस्ता के आरक्षी मनोज कुमार दमाई जख्मी हो गये। उक्त जख्मी कर्मी की स्थिति स्थिर है।
Author: Desh Live News



