पाकुड़ : पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इशाकपुर पंचायत अंतर्गत छोटा मस्जिद के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर ने तीन वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान इशाकपुर गांव निवासी मोमिन शेख (उम्र लगभग 3 वर्ष), पिता इंतजुल शेख उर्फ बाबू शेख के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर JH 17 M हैं।
Author: Desh Live News



