साहिबगंज।जिला पुलिस बल के जवान की हत्या, आरक्षी क्वार्टर के सामने से बरामद हुआ शव ,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज

जिला पुलिस बल के एक जवान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसका शव पुलिस लाइन स्थित महिला बैरक के बगल के आरक्षी क्वार्टर से सामने से बरामद किया गया।

मृतक आरक्षी का नाम सुजीत यादव उम्र 35 बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया। वही मामले की जानकारी पाकर डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार कुशवाहा राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक आरक्षी के दाएं बांह में गोली लगने का निशान पाया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना में बतौर आरक्षी पदस्थापित। इधर दो चार दिनों पूर्व महाराजपुर में हुई एक हत्या के मामले में जिले के पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह की ओर से गठित एसआईटी टीम में वे शामिल थे। इधर घटना की जानकारी पाकर मृतक आरक्षी का परिजन सदर स्थल पहुंच गए। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल-बेहाल था। वहीं मृतक के ससुर सुरेंद्र यादव ने बताया कि तकरीबन 10 वर्ष पूर्व उसकी बेटी की शादी सुजीत यादव से हुई थी। उसको एक 8 वर्ष एवं एक डेर वर्ष की बेटी भी है। इधर मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि आरक्षी सुजीत कुमार यादव की हत्या होने की सूचना मिली है, पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक छानबीन में जुटी हुई है। जिले के प्रभारी सह गोड्डा एसपी भी घटना की जानकारी पाकर साहिबगंज रवाना हो गए।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment