पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार l

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पलामू : पलामू पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 लाख की अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है और दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल में वाहन चेकिंग के दौरान की गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और सतबरवा थाना अंतर्गत पलामू ढाबा के पास पोलपोल में वाहन चेकिंग शुरू की गई।

भूसे की आड़ में शराब की तस्करी

चेकिंग के दौरान एक हरियाणा नंबर के ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक के चालक और खलासी ने बताया कि ट्रक में धान का भूसा भरा हुआ है। हालांकि, उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने तलाशी नियमों का पालन करते हुए ट्रक की गहन जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक के बाहरी हिस्से में भूसे के बोरे थे, लेकिन उन्हें हटाने पर अंदर कई शराब की पेटियां मिलीं, जिन पर इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज लिखा हुआ था।

भारी मात्रा में शराब बरामद

एक्साइज विभाग को सूचित करने के बाद, शराब की पेटियों को बाहर निकाला गया। बरामद शराब की कुल अनुमानित लागत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। जब्त शराब में विभिन्न कंपनियों और मात्राओं की बोतलें शामिल हैं l

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment