पाकुड़ में बड़ी आग की घटना खड़ी हाइवा में लगी आग, बड़ा हादसा टला l

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़ : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मौलाना चौक के पास देर रात बायपास रोड पर खड़ी एक हाइवा में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नगर थाना व मुफ्फसिल थाना को तुरंत जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और दमकल विभाग को सूचित किया।शुरुआत में हाइवा के केबिन से धुआं निकलता देखा गया, जो कुछ ही देर में आग में तब्दील हो गया। आग की लपेटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते हाईवा धू धू कर जल कर रखा हो गया राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त वाहन में चालक और उप चालक मौजूद नहीं थे।दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लम्बी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक हाईवा पूरी तरह से जल चुकी थी।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment