न्यायालय के आदेश के बाद ही होगा एडीएल सोसाइटी का चुनाव, मिला स्टे , एक बार फिर 19 जुलाई को दोनों गुटों को वार्ता के लिए बुलाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर की चिर परिचित ADL सोसाइटी का विवाद हाई कोर्ट से स्टे मिलने के बाद थम गया है। 3 जुलाई 2022 में चुनाव होने के बाद से ही अध्यक्ष वाय ईश्वर राव और विपक्ष के, K.गुरुनाथ राव के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था जो देखते देखते 20 अप्रैल 2025 को दोनों पक्ष में मारपीट में तब्दील हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशाशन ने sdo शताब्दी मजूमदार को विवाद समापन और चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई थी. कई बार दोनों पक्षों से अपना पक्ष रखने को कहा गया इसी कड़ी में शुक्रवार को sdo कार्यालय में दोनों पक्षों से वार्ता की गई लेकिन वार्ता विफल होने पर 19 जुलाई को पुनः वार्ता के लिए बुलाया गया। इधर वाई ईश्वर राव ने सोसाइटी परिसर में बैठक बुलाकर पत्रकारों को जानकारी दी गई कि 10 जून को हाई कोर्ट रांची में एक रीट और स्टे दायर की थी जिस पर न्यायालय ने शुक्रवार को चुनाव को लेकर स्टे दे दिया गया जिससे चुनाव से संबंधित किसी भी तरह का कार्य और पहल पर रोक लग गई है। अब न्यायालय के आदेश के बाद ही चुनाव संपन्न होगा। न्यायलय के इस आदेश से वाय ईश्वर राव की टीम में खुशी की लहर है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment