अखिल भारतीय खटिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र सोनकर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: पिछले दिनों खटिक समाज के राष्ट्रीय संगठन, “अखिल भारतीय खटिक समाज” ने जिला कांग्रेस कमिटी, पूर्वी सिंहभूम के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनकर को झारखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विदित हो कि श्री धर्मेन्द्र सोनकर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष होने के अलावा ओबीसी कांग्रेस के कोल्हान प्रभारी भी हैं और वे अपनी संगठनात्मक क्षमता और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।धर्मेन्द्र सोनकर की दलित-पिछड़े और आदिवासी वर्ग के युवाओं के बीच विशेष लोकप्रियता है और अपनी लोकप्रियता एवं जमीनी पकड़ के कारण ही वे संगठन के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कुछ उच्च पदाधिकारियों के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में, धर्मेन्द्र सोनकर को खटिक समाज के सबसे मजबूत संगठन द्वारा धर्मेन्द्र सोनकर को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।

मीडिया से बातचीत में धर्मेन्द्र सोनकर ने “अखिल भारतीय खटिक समाज” के वरीय पदाधिकारियों और समाज के बड़ें-बुजुर्गों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले एक महीने के भीतर वे प्रदेश के सभी जिलों में खटिक समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक-राजनीतिक अर्थिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

बुरुडीह डैम कैफेटेरिया समीप हीरागंज के किसान परमानंद नामाता की चार बीघा जमीन में लगे करेले की सब्जी के पौधे को असामाजिक तत्वो ने किया पूरी तरह बर्बाद, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने पीड़ित किसान की खेती का किया निरीक्षण, पीड़ित किसान न्याय कि गुहार लगाने जाएंगे घाटशिला थाना।

घाटशिला मुख्य सड़क से अमाई नगर पुल तक आरईओ एवं पार्षद फंड जिप सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू द्वारा बनाए जाएंगे 2 पीसीसी सड़के, कई वर्षों की बहुप्रतीक्षित 2 सड़के कि मांग पुरी होने से आम राहगीरों – लोगों में दोहरी खुशियों का संचार।

सोनाखून गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवक की मौत, पश्चिम मेदिनीपुर के दाईचंकरिया गांव निवासी बुद्धेश्वर माहता पश्चिम बंगाल का है रहने वाला।।