बादलों की बत्तमीजियों के वावजूद किसानों में है उम्मीदे, धान रोपाई चालू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा: कहते हैं ना कि सब उम्मीद से ही कायम है। क्षेत्र में भारी बरसात के साथ ही मानसून के आगमन से किसानों में पूरे उत्साह से तैयार किए गए धान की नर्सरी से रोपाई अब प्रारंभ हो गया है। किसान सुबह से शाम तक खेतो में ही अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोपहर का खाना भी अब खेत में ही हो रहा है। सभी किसानों हल-बैल के सहारे अपने-अपने खेत की जुताई में करने में लग गए हैं। कोई ट्रैक्टर चला रहा है तो कोई खेत जोत रहा है। कोई खेतों में खाद डाल रहा है तो कोई धान का बिचड़ा डालने की तैयारी में है। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की बुआई की भी तैयारी तेज हो गई है। हर कोई खेती कार्य मे मशगूल है। मौसम अगर कुछ दिनों में बेरूखी नहीं बने तो खेती का यह जश्न अभी कई महीनों तक जारी रहेगा। खेतों का यह नजारा आप देखेंगे तो आप खुद एहसास कर पाएंगे। अब तो जादूगोड़ा टाटा मुख्य मार्ग तक सड़क के किनारे किनारे आपको हरियाली दिखती जाएगी। मुख्य सड़क में खेतों द्वारा आए हुए पानी का बहाव सड़क पर बहना आम बात हो गई है। बात अगर खेतों की की जाए तो इधर खेतों में पानी जमते ही मेंढकों के टार्टरहट की आवाज से भी खेत गुलजार हो रहे हैं। बारिश के इस माहौल में बच्चों की टोली भी मस्ती करने में पीछे नहीं है। इंस्टाग्राम फेसबुक सोशल मीडिया में बहुत सारे तस्वीर अपलोड हो रहे हैं। यह सारे सुंदर दृश्य हमारे क्षेत्र के किसानों का गवाह है। हर एक तस्वीर उनकी उम्मीद को सलाम करती है। बंजारों का मौसम भी बदल चुका है। खाद और बीज दुकानों के मालिक अपने-अपने ग्राहकों को संभालने में लगे हुए हैं। मौके को देखते हुए ट्रैक्टर मालिकों ने भी अपने-अपने भाव बढ़ा लिए है। भाई ट्रैक्टर अभी खाली नहीं है ट्रैक्टर मालिकों के प्रमुख शब्द बन गए हैं। प्रति घंटे में 100 ₹200 बढ़ोतरी यह आम बात बन गई है। मौसम की बेरुखी और हमारे किसानो भाइयों की परेशानियां को शब्दों के जरिए बया करना अब मुश्किल सा लग रहा है। स्पेशल रिपोर्ट सौरभ कुमार जादूगोड़ा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें