जामताड़ा में हाईटेक सीएचसी का शिलान्यास , डॉ इरफान अंसारी का भानु प्रताप पर हमला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जामताड़ा, झारखंड : नगर पंचायत स्थित पुराना सदर अस्पताल भवन को तोड़कर अब हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण के लिए आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आधारशिला रखी। मौके पर उपायुक्त रवि आनन्द, सिविल सर्जन डॉ ए एम सोरेन, एस पी राजकुमार मेहता, स्वास्थ्य कर्मी व नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। वही मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुवे सी एच सी से होने वाले लाभ के बारे में बताया। साथ ही भानु प्रताप शाही पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि भानु प्रताप तो झारखण्ड के नही है, वो झारखण्ड के लोगों के बारे मे भला सोच ही नही सकते हैं। गरीबी क्या होती है। भानु जी को नही पता है। उनको भी स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था लेकिन झारखण्ड के लोगों के लिए कुछ नही किया था। लेकिन मै स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। हमलोंग जानते हैं गरीबी क्या होती है। वहीं उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि सीएचसी बन जाने से यहां के लोगों को फायदा होगा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment