पलामू , झारखंड: डाल्टनगंज कचहरी परिसर में जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट के संचालन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि परवेज इरफान नामक व्यक्ति लंबे समय से फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने का धंधा चला रहा था।जांच के दौरान उसके पास से बड़ी संख्या में जाली प्रमाण पत्र, मोहरें और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। सहायक नगर आयुक्त ने आरोपी को शहर थाना पुलिस के हवाले किया। पुलिस अब इस रैकेट के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।









