रामगढ़,झारखण्ड : झारखंड में लगातार 1 माह से बारिश का सितम जारी था, लेकिन रामगढ़ में इन दिनों बारिश मानो थम सी गई है, बारिश थम जाने से खेती बारी कर रहे किसान के चेहरे पर भी सीकन दिखना शुरू हो गया है।
खेत में काम कर रहे किसान ने बताया कि जून जुलाई में बेहतर बारिश रामगढ़ में हुई है, हम किसानों को लग रहा था की बारिश इस बार समय से पहले है जिसके कारण इस बार खेतों में फसल बेहतर होगी लेकिन खेत में धान की रोपनी करने के बाद ही खेतों में पानी सुखना शुरू हो गया है।
Author: Desh Live News



