चाईबासा के गांधी मैदान में मीना बाजार का मंत्री दीपक विरूवा ने फीता काट कर किया भव्य उद्घाटन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा : आपको बता दे कि आज चाईबासा में मीना बाजार का उद्घाटन झारखंड सरकार के राजस्व भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक विरूवा के हाथों हुआ । हर साल की तरह इस साल भी चाईबासा के गांधी मैदान में मीना बाजार लग चुका है लेकिन खास बात यह है कि हर साल की भांति इस साल का मीना बाजार कुछ खास है जो आकर्षित के साथ शहरवासियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। इस बाजार में आप हर तरह का खरीदारी कर सकते है आपको घर मे सजावट से लेकर घर का हर उपयोग का चीजे मिलेंगे  बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक का जरूरते समान उपलब्ध होगा जिसे आप उचित दाम में खरीदारी कर सकते है । आपको बता दे कि इस मीना बाजार में कई तरह के झूले होंगे जैसे बिजली झूला,डिस्को झूला,नाउ झूला,रेल गाड़ी , बच्चों के लिए घोड़ा झूला,बाइक झूला,कार झूला । वही लड़कियों के लिए सजावट से लेकर मेकअप तक का सामान उपलब्ध होगा इसलिए याद रखे आपके शहर चाईबासा के गांधी मैदान में आकर्षित मीना बाजार जो आप सभी मनोरंजन के साथ अच्छी खरीदारी भी कर सकेंगे । इसलिए पूरा परिवार के साथ आये और इस आकर्षित मीना बाजार का आनंद ले ।

इस उद्घाटन समारोह में मदन यादव, सिकंदर यादव, मनीष यादव ,अंकित यादव ,रमेश दास आदि उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment