साहिबगंज: बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्रों में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग की 26 सदस्यों की टीमों ने बोट के माध्यम से पहुँचाई जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज: रविवार को जिले के सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामदेव पासवान के नेतृत्व में साहिबगंज सदर प्रखंड अंतर्गत रामपुर दियारा, गरम टोला, हरप्रसाद एवं गरम घाट जैसे दूरस्थ एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 26 स्वास्थ्य टीमों ने बोट के माध्यम से पहुँच कर सेवा दी।इस विशेष शिविर का उद्देश्य दियारा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में रह रहे ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने हेतु किया गया । शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की जाँच,नियमित टीकाकरण , सिकल सेल, एनीमिया एवं मलेरिया की जाँच एवं उपचार, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं रेफरल,आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण सिविल सर्जन द्वारा लोगों को बताया सभी के स्वस्थ्य रहने हेतु जन भागीदारी एवं जन जागरुकता अतिआवश्यक है lआयुष्मान कार्ड,मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना,मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड’,गर्भवती महिलाओं के लिए ममता वाहन की सुविधा, बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों से आए गर्भवती महिलाओं को पूर्ण रूप से निःशुल्क आवागमन हेतु समुचित निःशुल्क व्यवस्था, प्रसव से 01 सप्ताह पूर्व भर्ती होने हेतु जागरूक किया, बच्चों के नियमित टीकाकरण को समय पर कराने हेतु जागरूक किया तथा समस्या होने पर संबंधित सहिया एवं एएनएम,दीदी से निराकरण हेतु साझा करने हेतु जागरूक किया। शिविर में सदर प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महमूद आलम,आरबीएसके डॉक्टर पीताम्बर कुमार, सहायक मैनेजर आदित्य कुमार, डीपीसी संदीप कुमार, बीपीएम मनोज यादव,डब्लूएचओ वास्की यादव,आरबीएसके टीम, सीएचओ, एएनएम, डब्लूएचओ और स्कूल फाउंडेशन टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। डॉ. रामदेव पासवान ने मौके पर उपस्थित सभी टीमों की कार्यशैली की सराहना की और कहा की स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से दुर्गम क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment