लातेहार, झारखंड : लातेहार जिला में सड़क दुर्घटना मामला में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है। ताजा मामला चंदवा थानाक्षेत्र के लाधूप के समीप NH-75 की है। जहां अज्ञात वाहन सड़क किनारे खड़ा चार वर्षीय बालक को रौंद फरार हो गया है। इस हादसा में चालक का शरीर क्षत विक्षत हो गया और मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की माने तो फरार वाहन पिकअप था। जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। वहीं मृतक का शिनाख्त चार वर्षीय बालक मोहम्मद नवाब के रूप में हुई। जो स्कूल जाने के लिए घर से बाहर निकल स्कूल वैन का इन्तजार कर रहा था। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और NH-75 को अवरूध कर मुआवजा और सरकारी लाभ की मांग करने लगे। जबकी मां व अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल बना रहा। इधर करीब 2 घंटा रांची डालटेनगंज मुख्य मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इधर स्थानीय बीडियो घटनास्थल पहुंच पीड़ित परिजनों मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करते हुए सभी सरकारी लाभ उपलब्ध कराने पर सहमति दी। जिसके बाद NH को जाममुक्त किया गया।
बताते चलें कि बीते कल हुई सड़क हादसा में मां और बेटी की मौत हो गई थी। जबकी दो बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इधर स्थानीय लोगों ने बदहाल NH को अविलंब दुरूस्त करते की मांग की हैं।
Author: Desh Live News



