जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र का सिविल सर्जन नें किया औचक निरिक्षण, प्रभार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नदारद मिले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा: 12 दिन के अंतराल में दो बार सिविल सर्जन चाईबासा के सुशांतो कुमार माझी के द्वारा जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया.निरिक्षण के दौरान दोनों दिन जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के प्रभार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयंतो कुमार नदारद मिले तथा सीएचसी में गंदगी और साफ सफाई तथा अव्यवस्था को लेकर काफी नाराज दिखे सिविल सर्जन.मालूम हो एक ओर जहां सीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम जगन्नाथपुर अनुमंडल के नोवामुण्डी प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले गुवा में गुवा गोली काण्ड में हुए शहिदों को श्रद्धांजलि सभा का समारोह में 8 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन है उसी को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रबंधन संयुक्त रूप से शहीद सभा स्थल का निरीक्षण करने उपायुक्त चंदन कुमार व एसपी राकेश रंजन पुरे टीम के साथ पहूंचे थे.इसी दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी जगन्नाथपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण करने आ पहूंचे.निरिक्षण के दौरान प्रभार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयंत कुमार को खोजा गया लेकिन वो नदारद पाये गए.इसके बाद श्री माझी नें बीपीएम से प्रभारी के सबंध में पुछा गया तो जानकारी मिली की वो तो मंझारी में है जिसको लेकर काफी नाराज दिखे.बाद में साफ सफाई और अन्य कार्यो का जायजा लिया गया इस दौरान भी श्री माझी जगन्नाथपुर सीएचसी के कार्य से संतुष्ट नहीं दिखे जिसे लेकर भड़के.श्री माझी द्वारा 12 दिन पूर्व यानी 20 अगस्त को जगन्नाथपुर सीएचसी का निरीक्षण आये थे तो भी प्रभारी नदारद पाये गए थे और उस दौरान कई कार्य पूरा करने के लिए होम वर्क दिया गया था लेकिन एक कार्य धरातल पर देखने को नहीं मिला जिससे काफी नाराज हुए.ज्ञांत हो की आज जगन्नाथपुर सीएचसी का ग्राफ शुन्य हो गया है जबकि पूर्व में इसी अस्पताल के तत्कालिन प्रभार प्रभारी जयश्री पाड़िया के कार्यकाल में दो तीन एवाड दिया गया था अस्पताल के बेहतर कार्य को लेकर.मालुम हो सिविल सर्जन सुशांत कुमार माझी का एक लंबा कार्यकाल जगन्नाथपुर सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में रहा है.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment