महिला कॉलेज चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2025 की चयन शिविर का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: महिला कॉलेज चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2025 की चयन शिविर का आयोजन, ID: 9392

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

चाईबासा: शनिवार को एनएसएस कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वारा महिला कॉलेज चाईबासा में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड की चयन शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 9.30 बजे से विभिन्न कॉलेज से पहुँचे वॉलंटियर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। महिला कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ निवारण महथा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के मुख्यअतिथि सीआरपीएफ 174 बटालियन चाईबासा के कमाडेंट मनोज डंग , विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ परशुराम सियाल, एन.एस.एस कोल्हान विश्वविद्यालय के कार्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता, खेल पदाधिकारी डॉ मनमथ सिंह द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद एन.एस.एस कोऑर्डिनेटर कोल्हान विश्वविद्यालय डॉ दारा सिंह गुप्ता ने गणतंत्र दिवस प्री परेड चयन कैंप की संक्षिप्त जानकारी दी, उन्होंने यह बताया कि यह चयन कैंप के दौरान तीन स्तरों पर वॉलिंटियर्स की जाँच की जाएगी। इसके अंतर्गत दौड़, परेड और कमांडिंग के साथ-साथ बुद्धिलब्धि जाँच और सांस्कृतिक पक्ष को भी देखा जाएगा। मौके पर मुख्य अतिथि मनोज डांग ने कहा कि एन.एस.एस. पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2025 का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों के एनएसएस स्वयंसेवकों के बीच राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है. यह गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए स्वयंसेवकों का चयन करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भागीदारी के लिए तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच है। समाज के सभी काम में देशभक्ति होती है और सभी लोग अपनी तरह से समाज की सेवा कर रहे है परंतु छात्र जीवन में एन.एस.एस से जुड़कर देशसेवा करना अच्छी बात है इसमें युवाओं को बढ़ चढ़ का हिस्सा लेना चाहिए।उन्होंने पूर्व गणतंत्र दिवस चयन के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लगन और मेहनत के द्वारा ही आगे बढ़ सकते हैं और जीवन में सफल हो सकते हैं।मौके पर विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार, कोल्हान विश्वविद्यालय डॉ परशुराम सियाल ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की एन.एस.एस हमेशा से सभी कार्यों में अव्वल रहती है उन्होनें सभी वॉलंटियर्स को अपनी शुभकामनाएँ दी।खेल पदाधिकारी डॉ मनमथ सिंह ने युवा वर्ग को खेलकूद से जुड़े रहने का संदेश दिया साथ ही पूर्व की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।उद्घाटन सत्र के बाद दौड़, परेड और कमांडिंग पुलिस लाइन मैदान चाईबासा में किया गया। जिसमें सीआरपीएफ 174 बटालियन के एक्सपर्ट्स एस.एन. सिंह श्री धर्मेंद्र भानगढ़ सुधांशु बांगर , श्री सुधांशु नायक, श्री जितेंद्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद बुद्धिलब्धि जाँच हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश, डॉ अर्पित सुमन और डॉ मनोज कुमार जज के रूप में उपस्थित रहे।इसके बाद सांस्कृतिक पक्ष की जांच के लिए डॉ सुचिता बाड़ा और प्रो. सितेंद्र रंजन सिंह उपस्थित रहे। वॉलंटियर्स के द्वारा गीत ,नृत्य कविता ,शायरी , एंकरिंग इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश्वर वर्मा,मुकुल सिंह मुंडा, शाश्वती महतो , निशा कोनगाड़ी, डॉ संजेश तिवारी के साथ-साथ अन्य प्राध्यापक डॉ राजू ओझा, अमृता सुरेन, नमानी भुईयाँ उपस्थित हुए।पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2025 की चयन शिविर में कोल्हान विश्वविद्यालय के 15 कॉलेज के 70 वॉलंटियर्स ने भाग लिया।महिला कॉलेज चाईबासा के वॉलंटियर्स कंचन लता, सुप्रिया कर , सोनल , मौसम, सीमा कुमारी आरती , मानसी, रंजिता, गायत्री, सोनी , नम्रता , रेशमी , लक्ष्मी, नीरा, मीरा, सरिता रितु, नम्रता कुमारी , गुड़िया, दीपिका , पूनम, करीम सिटी कॉलेज के वॉलंटियर मानव घोष और गुलशन सुंडी ने अहम भूमिका बनाई।मंच संचालन डॉ अर्पित सुमन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुचिता बाड़ा ने किया। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2025 चयन का परिणाम 08.09.2025 को घोषित किया गया। जिसमें 8 स्वयंसेवक और 8 स्वयंसेविका का चयन किया जाएगा। जो राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भाग लेने के लिए राँची जाएंगे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: महिला कॉलेज चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2025 की चयन शिविर का आयोजन, ID: 9392

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual