दुर्गापूजा पर सख्त प्रशासन, डीजे-भड़काऊ पोस्ट पर पाबंदी, हर पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़,,झारखंड : पाकुड़ में दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने सभी पूजा समितियों को साफ निर्देश दिए कि पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना सबकी जिम्मेदारी है। डीसी मनीष कुमार ने कहा दुर्गापूजा हमारा साझा पर्व है। इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। पूजा पंडाल पूर्व-निर्धारित स्थल पर ही बनाए जाएं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट को सोशल मीडिया पर न डालें, प्रशासन इसकी कड़ी निगरानी कर रहा है। यदि किसी अप्रिय घटना की आशंका हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। जिला प्रशासन पूरी सजगता के साथ व्यवस्था संभाल रहा है, लेकिन सहयोग आप सबका भी जरूरी है।वहीं एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पाकुड़ जिले में दुर्गापूजा हमेशा शांतिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से होती रही है और इस बार भी हम सब मिलकर उसी परंपरा को कायम रखेंगे। हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। डीजे और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी, केवल भक्ति और सांस्कृतिक संगीत ही बजेगा। विसर्जन जुलूस तय मार्ग से ही निकलेगा और पुलिस बल की मौजूदगी में ही होगा। पूजा समितियों के वालिंटियर्स पहचान पत्र व टोपी पहनें और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखें। प्रशासन सख्ती और संवेदनशीलता दोनों के साथ पर्व की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

बुरुडीह डैम कैफेटेरिया समीप हीरागंज के किसान परमानंद नामाता की चार बीघा जमीन में लगे करेले की सब्जी के पौधे को असामाजिक तत्वो ने किया पूरी तरह बर्बाद, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने पीड़ित किसान की खेती का किया निरीक्षण, पीड़ित किसान न्याय कि गुहार लगाने जाएंगे घाटशिला थाना।

घाटशिला मुख्य सड़क से अमाई नगर पुल तक आरईओ एवं पार्षद फंड जिप सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू द्वारा बनाए जाएंगे 2 पीसीसी सड़के, कई वर्षों की बहुप्रतीक्षित 2 सड़के कि मांग पुरी होने से आम राहगीरों – लोगों में दोहरी खुशियों का संचार।

सोनाखून गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवक की मौत, पश्चिम मेदिनीपुर के दाईचंकरिया गांव निवासी बुद्धेश्वर माहता पश्चिम बंगाल का है रहने वाला।।