जादूगोड़ा,झारखंड: जादूगोड़ा के रामनगर राम मंदिर में आज पौधारोपण किया गया। वही जिला संयोजक गीता मुर्मू की उपस्थिति में एक पेड़ एक मां के नाम की शुरुआत के साथ पौधारोपण किया गया। जिला संयोजक गीता मुर्मू कहती है कि “इस तरह के आयोजन न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी में जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए भी आवश्यक हैं।” मौके पर मौजूद भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि , “यह अभियान एक बड़े लक्ष्य की दिशा में एक छोटा कदम है—भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ और स्वस्थ परिसर का निर्माण हम सभी लोग कर रहे हैं। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री रतनी पत्रों, रीना मोहाली, मंडल उपाध्यक्ष जलेश्वरी पत्रों, रोहित सिंह, अविनाश पासवान, कृष्ण गोप, विमल गोप, दिलीप करमाकर, अमन सिंह अभिषेक चौधरी, रोहन गोप, तमाम युवा साथी और महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।
