उमेश कांत गिरि
घाटशिला
झारखंड में नवोदित राजनैतिक दल जे.एल.के.एम अपने संगठन को विस्तार करने में जुटी हुई है और शहर से लेकर गांव तक लोगों को पार्टी के साथ जोर रही है, इसी कड़ी में मुसाबनी प्रखंड के बेनासोल स्थित लोकनाथ गेस्ट हाउस में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जेएलकेएम की एक बैठक दीपक कुमार पातर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चाओं के साथ ही संगठन के विस्तारीकरण को लेकर संयोजक मंडली का गठन किया गया।
बैठक में अतिथि के रूप में मोर्चा की वरिष्ठ नेता फनी भूषण महतो, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, पूर्व प्रत्याशी घाटशिला के रामदास मुर्मू, जिला संगठन सचिव चंदन महतो उपस्थित थे। इस बैठक में सर्व सहमति द्वारा जेएलकेएम मुसाबनी प्रखंड संयोजक मंडली का गठन भी किया गया। प्रखंड के मुख्य संयोजक के रूप में दीपक कुमार पातर को बनाया गया। संयोजक मंडली में उपस्थित सभी सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सदस्यों के रूप में अप्पु अधिकारी, लक्ष्मण बांद्रा, संजीत कुमार साहू, मंटू पातर, बलराम दास, विक्रम टुडू, प्रशांत हंसदा, अजीत महतो, रामदेव गंडवा, दीपक पान, भावेश माना सदस्य बनाए गए।
Author: Desh Live News



