जमशेदपुर, झारखंड : जमशेदपुर के बागबेड़ा में बागबेड़ा बडौदा घाट स्थित बाबा बड़ौदा आश्रम में बड़ौदा बाबा का समाधि दिवस मनाया गया ।
इस धार्मिक अनुष्ठान में जमशेदपुर के अलावे झारखंड, बंगाल ,उड़ीसा के तमाम जिलों से साधु संतों का जमावड़ा लगा। जिसमें साधु संतों द्वारा बाबा बड़ौदा की पूजा अर्चना की गई मौके पर कई अन्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
यह कार्यक्रम नव असिन के अवसर पर आयोजित किया किया जाता है जिसमें भंडारा का आयोजन और बाबा बड़ौदा का विशेष पूजा अर्चना की जाती है । कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि बाबा बडौदा का पूजा विगत कई वर्षों से बड़ोदा घाट में मनाया जाता है जिसमें मुख्य रूप से गणेश चौधरी राजू चौधरी और बाबू महतो का विशेष योगदान रहता है।
आयोजित यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा, इसमें साधु संतों को भंडारा का साथ-साथ विदाई की भी की जाएगी।
Author: Desh Live News



