महापर्व दुर्गा पूजा की चहुं ओर माता रानी का फहरा रहा पताकाएं, दुर्गोत्सव के रंग में रंगों से सराबोर, श्रद्धालु और भक्तजन लगा रहे, भक्ति रस में तैरते हुए डुबकी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमेश कांत गिरि / घाटशिला: काशिदा एलआईसी कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा सोमवार को महासप्तमी के दिन पूजा के शुभ अवसर पर खाली पांव 51 महिलाओ के सम्मिलित द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई. सर्वप्रथम कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर समीप पूजा पंडाल से जय माता दी… माता दुर्गा रानी की जय… की उद्घोष जयकारा करते हुए कलश यात्रा तामकपाल बटाइजोड़ नदी पहुंच पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरने के पश्चात वापस शिव मंदिर परिसर पहुंचकर कलश यात्रा कि समाप्ति हुई। कलशधारी महिलाओ के मंदिर परिसर पहुंचने पर कमेटी की महिलाओ द्वारा पाँव धुला उनका स्वागत कर कलश स्थापित शंखनाद ध्वनियों से किया गया. इसके साथ ही मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना आराधना करते हुए आरंभ कर दी गई. इस अवसर पर कमेटी द्वारा श्रद्धालु भक्तो के समक्ष खिचड़ी भोग का वितरण भी किया गया. मौक़े पर पूजा कमेटी के सुखेन दास, राजेश झा, विपलव महतो, यदुनाथ मंडल, विश्वनाथ प्रधान, अरुण झा, मधुसूदन प्रसाद, प्रदीप जेना, दीपक मंडल, सुकूमार अधिकारी, आलोक अधिकारी, दीपक मंडल, हरिवंश चौधरी, रंजन मंडल, भैरव मंडल, शैवाल पहाड़ी, विश्वनाथ भट्टचार्य, सुभाष माइती, कृष्णा माइती, गोपाल माइती, आलोक दे, राजेश मंडल, बबलू मंडल, मदन दास, अमन मंडल, सुमित दास समेत अनेक सदस्य शामिल थे.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment