घाटशिला के साड़पूरा स्थित दिनेश पुष्टि घर पीछे जाल में अजगर सांप जख्मी हालत में पाई गई…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • वन कर्मियों द्वारा रेस्क्यू कर साथ ले गई.

उमेश कांत गिरि

घाटशिला:-

बुधवार सुबह साड़पूरा स्थित पावड़ा पंचायत अंतर्गत माता दुर्गा पूजा नवरात्रि के दिन अस्थाई वायरिंग कर्मी दिनेश पुष्टि घर के पीछवाड़े मछली पकड़ने वाले जाल में लगभग 8 फीट अनुमानित वजन 15 से 20 किलोग्राम का जख्मी हालत में अजगर सांप फंसी पड़ी जख्मी हालत में पाई गई।
इस बाबत दिनेश पुष्टि ने बताया कि किसी कार्य बस में घर के पिछवाड़े गया रहा। कि अचानक मैंने मछली पकड़ने वाले जाल में नजर पड़ी तो देखा कि एक अजगर सांप जाल में फंसीं पड़ी है। और वह उस जाल से मुक्त होने के लिए अपने आप को भरपूर प्रयास कर रहा है।
दरअसल घर के पीछे से अनेकों बार बकरियां और चूहे प्रवेश कर जाती है। इससे परेशान होकर बचाव हेतु जाल को लगाया हूं।
लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना वन्य पाल प्रभारी अमित सेन महतो को दी। सूचना पर वन कर्मी दल पहुंचे। वन कर्मी ने कहा कि उस जगह की मिट्टी को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। कि उक्त सांप कई दिनों से भोजन के लिए चूहे आदि पकड़ने के प्रयास में इस जाल में फंसकर पड़ा होगा। और यह अपने आप को इस जाल से मुक्त करने के लिए अनेकों बार अथक प्रयास की होगी। संभवतः जिस कारण इसके शरीर में कई जगह जख्म हो गए हैं। इस अजगर सांप को रेस्क्यू करने में वन कर्मी ऋषिकेश महतो और रॉबिन मार्डी उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें