रणधीर कुमार सिंह
मुसाबनी
रविवार को मुसाबनी न.3 में पतंजलि के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत जी के सहयोग से घाटशिला अनुमंडल जन अधिकार मंच द्वारा अनाथ बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 50 कंबलों का वितरण किया गया।
इस सामाजिक कार्य में मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोरंजन गिरी, विवेक गुप्ता, बंधन सोना एवं मीरू हेंब्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कंबल वितरण कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद गुलाम के नेतृत्व में किया गया।
आयोजकों ने बताया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।








