The ad is not displayed on the page
current post: सूर्य मंदिर समिति ने 1100 व्रतधारियों को पूजन सामग्री भेंट की, छठ महोत्सव की तैयारियाँ पूरी, ID: 1363
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
◆ ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास सूर्य मंदिर के छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्पित करेंगे अर्घ्य, महोत्सव में रहेंगे शामिल
◆ गुरुवार दोपहर 2 बजे से खुलेंगे छठ घाट के प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु कर सकेंगे प्रवेश
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में छठ महापर्व का उत्साह अपने चरम पर है। शहरवासियों में इस लोक आस्था के पर्व को लेकर गजब का जोश देखा जा रहा है। लोग विभिन्न रूपों में छठ महापर्व के आयोजन में अपना योगदान देकर पुण्य के भागी बन रहे हैं। इसी सेवा भाव के तहत सूर्य मंदिर समिति ने गरीब और जरूरतमंद व्रतधारियों के बीच छठ पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया है। यह वितरण समारोह बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, और अन्य वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। कुल मिलाकर ग्यारह सौ व्रतधारियों और उनके परिजनों के बीच फल सामग्री और पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
समिति द्वारा पूर्व में ही पूजन सामग्री हेतु व्रतधारियों को कूपन वितरित किए गए थे। इसके अतिरिक्त भी सैकड़ों व्रतधारियों को पूजन सामग्री प्रदान की गई, जिससे वे आसानी से अपनी पूजा संपन्न कर सकें।गुरुवार दोपहर 2 बजे से खुलेगा प्रवेश द्वार, सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका अन्नू दुबे एवं श्यामा शैलजा झा देंगी प्रस्तुत
सूर्य मंदिर समिति ने इस बार भी छठ महापर्व के भव्य आयोजन के लिए समर्पित तैयारियाँ की हैं। समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह और अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर आयोजन की समीक्षा की। समिति का उद्देश्य है कि हर व्रतधारी के लिए सुविधाएं सर्वोच्च रहें। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु समिति ने मंदिर परिसर के दोनों छठ घाटों में स्वच्छ और निर्मल जल की व्यवस्था की है। इसके अलावा, पूरे मंदिर परिसर को पुष्पों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिससे एक आकर्षक दृश्य उत्पन्न होता है। श्रद्धालुओं के लिए छठ घाट के सभी प्रवेश द्वार गुरुवार दोपहर 2 बजे खोल दिए जाएंगे और पहले आओ-पहले पाओ की व्यवस्था के तहत भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जा सकेगा।
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी इस महोत्सव का एक विशेष आकर्षण है।
गुरुवार शाम 6 बजे से शंख मैदान में प्रसिद्ध लोकगायिका अन्नू दुबे और श्यामा शैलजा झा भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। इनके साथ अन्य कलाकार भी इस कार्यक्रम में अपने लोकगीत और भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। समिति ने महामहिम रघुवर दास को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है, जो अपने परिवार के साथ इस सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। समिति ने सभी संगीत प्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस संध्या में भाग लें और छठ गीतों और भजन संगीत का आनंद उठाएं।
कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रही। इनमें चंद्रशेखर मिश्रा, शैलेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, शशिकांत सिंह, बोलटू सरकार, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, राम मिश्रा, ओम पोद्दार, निकेत सिंह और अन्य सदस्य शामिल थे।
सूर्य मंदिर समिति की इस निःस्वार्थ सेवा और भव्य आयोजन की तैयारियों ने पूरे शहर में छठ महापर्व के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया है।
Author: Desh Live News



