घाघीडीह सेंट्रल जेल के सामने फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: परसूडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह सेंट्रल जेल के सामने 22 अप्रैल को हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गौरतलब है कि घटना के दिन दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जेल के सामने फायरिंग की थी और मौके पर एक पर्ची फेंककर फरार हो गए थे। पर्ची में अभिजीत मंडल उर्फ कांडी का नाम लिखा हुआ था, जिसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गणेश कर्मकार , अविनाश कुमार ,सौरभ सिंह उर्फ तोड़े और राजू मौर्य शामिल है। इन गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ सिंह उर्फ तोड़े का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ सीतारामडेरा थाना में हत्या और लूट के दो मामले दर्ज हैं।सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।