रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर नशाखुरानी का मामला सामने आया है। जहां खादगढ़ा बस स्टैंड पर पटना से आ रहे एक व्यापारी को नशा खिलाकर लूट लिया गया। जानकारी के अनुसार चंद्रलोक बस से सफर कर रहे व्यक्ति को अपराधियों ने पहले दोस्ती का झांसा दिया और फिर नशा देकर पौने 3 लाख रुपए नगद, घड़ी, सोने की चेन लूट ली।
घटना के वक्त पीड़ित रांची के खादगढ़ा बस पर बेसुध हालत में मिला ,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Author: Desh Live News



