The ad is not displayed on the page
current post: दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरों ने पेट्रोल पंप से 25 हजार की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, ID: 3553
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
हाथ में पिस्तौल लिए बदमाशों ने पहले 300 रुपये का पेट्रोल भरवाया। 500 रुपये का नोट देने के बाद बचे 200 रुपये के बहाने रुके और मौका देखकर एक बदमाश ने हथियार निकाल लिया।
वही घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार को बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर डरा दिया और कैश काउंटर से 25 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरे पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे।वारदात के बाद तीनों अपराधी हवा में पिस्तौल लहराते हुए हाता की ओर भाग गए। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पीसीआर वैन को हाता क्षेत्र में तैनात रहना चाहिए, वह मौके से नदारद थी। इससे आम लोगों में डर और नाराज़गी दोनों है। पोटका थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब सतर्कता बढ़ा रही है।
Author: Desh Live News



