The ad is not displayed on the page
current post: बारीडीह वर्कर्स फ्लैट में बंद घर का ताला तोड़ कर 4 लाख के जेवरात और नकदी चोरी, श्राद्ध कर्म में गया था परिवार, ID: 4030
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह वर्कर्स फ्लैट में एक घर से लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया जब घर के सदस्य ओडिशा में श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी राकेश नाग 14 मई को तुलसी के पौधे में पानी डालने आए। उन्हें घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला और उन्होंने तुरंत घर के मालिक मनोज बाग को सूचना दी। मनोज बाग जब घर वापस लौटे, तो देखा कि घर के सभी दरवाजे टूटे हुए हैं और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे हुए चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद गायब थे।
मनोज बाग यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम्स के कोच हैं। उन्होंने बताया कि 2 मई को उनके ससुर का निधन हो गया था, जिसके बाद उनका परिवार ओडिशा के बलांगीर जिले स्थित टांडी घाट गांव गया था तभी चोरी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लिखित शिकायत प्राप्त कर ली है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है ।
Author: Desh Live News



