रामगढ़: पीटीपीएस हेसला के एक क्वार्टर में लगभग 10 लाख के जेवरात की हुई चोरी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना अंतर्गत पीटीपीएस हेसला के एक क्वार्टर में शनिवार की सुबह चोरी की घटना हुई है। चोर अब इतना बेखौफ हो गए हैं कि अब दिन के उजाले में भी चोरों के द्वारा घर में घुसकर चोरी का अंजाम दे रहे  है ।बताया जाता है कि इस चोरी की घटना में चोरों ने नगद रुपए सहित जेवर की चोरी की है ।भुक्तभोगी व्यक्ति प्रवीण कुमार की ओर से इस बाबत थाना में आवेदन दिया है आवेदन के अनुसार सोने का झुमका, तीन सेट मांग टीका, एक सेट नथिया, गले का चैन एक सेट ,अंगूठी एक सेट ,सोने की चूड़ी एक जोड़ी, नगद पांच हजार और चांदी के पायल शामिल है। कुल सामानों की राशि लगभग 10 लाख है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment