ईचागढ़ में हाथियों के आतंक से लोग भयभीत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आए दिन जंगली हाथियों के आतंक से जनजीवन अस्तवस्त देखा गया। अब नागरिक विभाग गुहार लग रहा है। हुजूर हमे गजों से निजात दिलवाए। क्योंकि मेरा गांव और शहरी क्षेत्र से कोई कुटुंब बंधु आने से हिचकिचाते है, नए रिश्ते जोड़ने से पहले अपनी बाते रख देते हे, हम लोगो को हाथी से डर लगता हे। शाम ढलते ही जंगली हाथियों की आतंक से घरों से निकलना मुश्किल हो गया हैं। बीते रात हाथी का झुंड नीमडीह प्रखण्ड अंतर्गत सीमा गांव एक घरों में धावा बोल दिया ।दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और गज परियोजना में हाथी की संरक्षण को करोड़ो रुपया सरकार द्वारा मुहैया कराई जाते फिर भी हाथी की झुंड भोजन की तलाश में ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के चारो प्रखंड के विभिन्न गांव में प्रवेश करके अनाज खा रहे है और घरो को तोड़ रहे है ।हाथियों की टारगेट किचेन, गल्ला की दुकान और घरों में रखे धान, चावल आदि सामग्री को टारगेट करना है ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment