जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में 4 दिन पूर्व गांव के लोगों के द्वारा डायन के शक में दो महिलाओं की हत्या कर दी थी, जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि घटना मुसाबनी के पारुलिया टोला श्रीमतडीह की है ।जहां 14 मई को पंगेला पूर्ति और चोको बोदरा की हत्या कर देने की सूचना 18 मई को पुलिस को दी गई। जिसके आलोक में पुलिस ने अनुसंधान आरंभ की जिसमें यह बात सामने आई कि घटना के दिन इन महिलाओं को गांव के पोगला पूर्ति और अन्य लोगों के साथ देखा गया था,जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। उसने बताया कि गांव के सोमा बोदरा के 10 वर्षीय पुत्री श्रीदेवी बोदरा की 26 अप्रैल को मौत हो गई थी, जिससे उन्हें शक था कि दोनों महिलाओं के जादू टोना किए जाने के कारण ही पुत्री की मौत हुई है ।जिसके बाद आरोपियों ने दोनों महिलाओं की हत्या करने की ठानी और 14 मई को घटना को अंजाम देकर गांव के समीप दफना दिया। पुलिस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।
वही ग्रामीण एस पी ने लोगों से आग्रह की है कि इस तरह के ढकोसले मानसिकता से दूर रहे और इस तरह की घटना की पुनरावृति ना करे ।
Author: Desh Live News



