रामगढ़ में CCL के बंद पड़े खदान में बड़ा हादसा, आग बुझाने गये मजदूर की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़ः मंगलवार रात रामगढ़ के भूचुंगडीह में सीसीएल के अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। बंद पड़े खदान में आग लगाने से एक ठेका मजदूर की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि खदान में करीब दो माह से आग लगी हुई थी। खदान धंसने से आग बुझाने गए ठेका मजदूर की झुलसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गोला थाना क्षेत्र के बंदा गांव के निवासी रविंद्र महतो के रूप में हुई है।रामगढ़ जिला प्रशासन ने सीसीएल को दस दिन पूर्व आग बुझाने का निर्देश दिया था। खदान में आग लगने के बाद मजदूर की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये है। लोगों से सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबारी की और देर रात प्रदर्शन किया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment