लातेहार : लातेहार जिला में एक फिर माओवादियों के नापाक मनसूबे पर सुरक्षाबलों ने पानी फेरते हुए नापाक मनसूबे को विफल करने में सफलता हासिल की है। पूरा मामला नेतरहाट थानाक्षेत्र के तुतापानी जंगल की है।
जानकारी के अनुसार जिला पुलिस के साथ माओवादियों की टोह में सीआरपीएफ 11वीं बटालियन सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी दौरान पगडंडी से 5-5 किलो के 8 टिफिन बम बरामद किया गया। इसके अलावा 1 एसएलआर, 2 कार्रबान, 259 जिन्दा कारतूस, 8 मैगजीन, 4 मैगजीन कवर समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया है। इधर बरामद सभी बमों को बम निरोधक दस्ता द्वारा जंगल में सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया गया।
बताते चलें कि बीते दो दिन पूर्व इसी इलाके में टॉप कमांडर कुंदन खेरवार के दस्ता से सुरक्षाबलों की भीषण मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक नक्सली मनीष यादव मारा गया था। जबकी कुंदन खेरवार को जिन्दा गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से सीआरपीएफ 11वीं बटालियन की टीम जंगल में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी दौरान यह सफलता हाथ लगी है। फिलहाल जंगल में सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्च जारी रखा गया है।
Author: Desh Live News



