पति के सामने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो: बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक दंपती को जबरन शराब पिलाकर पति के सामने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह शर्मनाक वारदात तब घाटी जब पति-पत्नी सेक्टर 12 स्थित ढूंढीबाद सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, सब्जी खरीदकर वापस लौटने के क्रम में दंपती सेक्टर 12ए स्कूल के पास पहुंचे, तभी चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को स्कूल की चहारदीवारी के अंदर खींच लिया। पति के हाथ-पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों को जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने पति के बंधे हाथ-पैर खोले और बाहर निकलकर राहगीरों से मदद की गुहार लगाई। राहगीरों की सूचना पर सेक्टर-12 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।बोकारो एसपी हरविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टेक्निकल सेल की मदद से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि दुष्कर्म करने वाले में से एक ऑटो चालक है। जिसमें बैठकर घटना स्थल तक ले जाया गया था। ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है।

एसपी ने बताया कि पीड़ित दंपती सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में रहकर मजदूरी कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व ही महिला धनबाद के मधुबन से आई थी और पति के साथ निर्माण कार्य में लगी थी। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें