धनबाद : झरिया में बमबाजी से घर में लगी भीषण आग, युवती घायल, दहशत में लोग…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद : धनबाद जिले के झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र स्थित भागा बाजार में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक घर में बमबाजी की घटना हुई। बम के धमाके से घर में आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना में एक युवती घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर मकान मालिक ने अपने भतीजे पर बम फेंकने का आरोप लगाया है। पारिवारिक विवाद को लेकर इस हमले की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद स्थानीय लोग घर से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जोरापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।घटना के बाद भागा बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी यहां झगड़े की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन बमबाजी जैसी वारदात ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।