झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी की हुई बैठक, नई कमेटी के विस्तार में 17 लोगों को किया गया शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर:  झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम की केंद्रीय कमेटी की बैठक बिष्टुपुर के रमाडा होटल में संपन्न हुई । बैठक में नई कमेटी का विस्तार हुआ जिसमें 17 लोगों को शामिल किया गया। इस कमेटी में सारे ही अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है। जिसमें झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को धरातल पर और जनता के बीच कैसे ले जाना है इस पर निर्णय लिया गया। झारखंड सरकार की सभी योजनाओं के लिए और पार्टी के लिए जनता के पक्ष में कैसे कार्य किया जाए इस पर भी निर्णय लिया गया। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मंगलकालिंदी, रामदास सोरेन, कुणालसारंगी, सहित कई अन्य विधायक और वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment