कई मामलों में वांछित जमशेदपुर निवासी निसार हसन उर्फ निशु दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बहरीन से लौटते ही सुरक्षा एजेंसियों ने दबोचा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: बहरीन से लौटते ही जमशेदपुर निवासी निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया और तुरंत जमशेदपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही जमशेदपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई।निसार हसन उर्फ निशु पर जमशेदपुर में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में हुए कुख्यात गैंगस्टर गणेश सिंह पर बम हमले में भी उसका नाम सामने आया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसे तलाश रही थी। गिरफ्तारी के बाद निशु ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन उसे डर है कि जमशेदपुर पुलिस कहीं उसका एनकाउंटर न कर दे। इसी बीच निसार हसन की पत्नी का एक बयान सामने आया है। वो चाहती हैं कि उनके शौहर को सही-सलामत जमशेदपुर लाया जाए और कानून के तहत जो भी कार्रवाई हो वह की जाए। बस एनकाउंटर न किया जाए। उन्होंने यह आरोप लगाया कि पहले भी बिना किसी ठोस कारण के पुलिस ने उन्हें, उनके शौहर और बच्ची को जबरन उठा लिया था। उन्होंने ये भी कहा कि निसार 14 सितंबर 2023 से जमशेदपुर में नहीं थे और गुरुवार को ही परिवार से मिलने आ रहे थे तब दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

बुरुडीह डैम कैफेटेरिया समीप हीरागंज के किसान परमानंद नामाता की चार बीघा जमीन में लगे करेले की सब्जी के पौधे को असामाजिक तत्वो ने किया पूरी तरह बर्बाद, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने पीड़ित किसान की खेती का किया निरीक्षण, पीड़ित किसान न्याय कि गुहार लगाने जाएंगे घाटशिला थाना।

घाटशिला मुख्य सड़क से अमाई नगर पुल तक आरईओ एवं पार्षद फंड जिप सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू द्वारा बनाए जाएंगे 2 पीसीसी सड़के, कई वर्षों की बहुप्रतीक्षित 2 सड़के कि मांग पुरी होने से आम राहगीरों – लोगों में दोहरी खुशियों का संचार।

सोनाखून गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवक की मौत, पश्चिम मेदिनीपुर के दाईचंकरिया गांव निवासी बुद्धेश्वर माहता पश्चिम बंगाल का है रहने वाला।।