पतरातू डैम का बढ़ते जलस्तर को देखते हुए चार फाटक को खोला गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ के पतरातू नलकारी डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश के कारण डैम भर गया है। नलकारी और घाघरा नदी से निरंतर पानी आ रहा है। डैम का वर्तमान जलस्तर 1327.7 आरएल को पार कर गया है। जल निकासी के लिए पहले दो फाटकों से 2-2 इंच पानी छोड़ा जा रहा था। जलस्तर बढ़ने के कारण अब तीन और छह नंबर फाटक से 3-3 इंच पानी की निकासी की जा रही है। डैम की कुल जल जमाव क्षमता 1332 आरएल है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से नदी के पास लोगों और पशुओं को न ले जाने की अपील की है। प्रशासन की सतर्कता के कारण अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें