धनबाद, झारखंड: धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाहीर ग्राउंड के पास दो विशेष समुदायों के बीच मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। शुरू में बच्चों के बीच हुए कहासुनी ने कुछ ही देर में हिंसक झड़प का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हिंसा में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज पास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सिंदरी डीएसपी के नेतृत्व में झरिया, सिंदरी सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
बताया जा रहा है कि एक रास्ते को लेकर शुरू हुआ यह विवाद बच्चों की मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते बड़े बवाल में तब्दील हो गया। पुलिस ने फिलहाल इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Author: Desh Live News



