कॉमरेड मिथिलेश कुमार सिंह के श्रद्धांजलि सभा में कॉमरेड महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य हुए शामिल। गिद्दी दुर्गा मंदिर पुजा पंडाल मैदान में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़, झारखंड : कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह के श्रद्धांजलि सभा में लाल सलाम के खूब नारे लगे, मिथिलेश कुमार सिंह अमर रहे की भी नारे लगाए गए, काराकाट के सांसद दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई लाल सलाम के वरिष्ठ लोग शामिल हुए। सभी लोगों ने सबसे पहले मिथिलेश कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर कॉमरेड महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह हम लोगों के बीच से विदा ले लिए, उनका जाना हम सभी लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति हैं। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का हम लोगों ने संकल्प भी लिया है, मजदूर आंदोलन को कम्युनिस्ट आंदोलन को ऊर्जा और प्रेरणा मिलती रहेगी जिस दौर में मिथिलेश जी नेता बने वह दौर आपातकाल का था जेल में रहे और आज जिस दौर में हमें छोड़कर गए थे और इसी तरीके से राष्ट्रीयकरण के लिए आंदोलन था आज फिर निजीकरण ठोकने की कोशिश हो रही है, हम मजदूर उनके बताए हुए मार्ग पर हमेशा चलते रहेंगे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें