बागुनहातु में निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड : जन संघर्ष समिति और टीएसडीपीएल के संयुक्त प्रयास से आज सी पी समाज भवन प्रांगण में निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के लगभग 500 लोगों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त शर्करा परीक्षण, रक्तचाप जांच, नेत्र परीक्षण और दवा वितरण शामिल थे।इस अवसर पर जन संघर्ष समिति के सचिव सुभाष प्रमाणिक ने कहा कि, हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ चिकित्सा सुविधाएँ सीमित हैं।” वहीं टीएसडीपीएल कंपनी के प्रतिनिधियों ने इस पहल को अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी का एक हिस्सा बताया।जनकल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह कंपनी का बहुत ही सुंदर प्रयास है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे जो बस्ती के हित में होंगे। अनुभव कुमार संरक्षक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि बस्ती के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम ने उपस्थित लोगों का परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श एवं दवाएं निशुल्क वितरित कीं। इस अवसर पर कंपनी चीफ मि. संजय माजूमदार जी, कंपनी एचआर गौरव बनर्जी, यूनियन के सभी अधिकारी, दिनेश कुमार साहू मछिंद्र निषाद, सुभाष प्रमाणिक, अनुभव जी, शशिधर राणा, सुमन विश्वास, कामत भैया, गिरधारी लाल, रवि सवैया, गामा भाई, महिलाएं एवं अन्य उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment