गिरिडीह : होटलों व ढाबों में अवैध रूप से पिलाई व बेची जा रही थी शराब, एसडीएम के नेतृत्व में हुई छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद, पांच गिरफ्तार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह, झारखंड : गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है. अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेश रंजन के नेतृत्व में राजधनवार थाना क्षेत्र व घोरथम्बा ओपी अंतर्गत विभिन्न ढाबों और लाइन होटलों में छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब और बीयर की दर्जनों बोतलें जब्त की गईं। मौके से ढाबा और होटल संचालक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अवर निरीक्षक रवि रंजन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन और स्थानीय पुलिस बल के जवान भी शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।