थाना दिवस के मौके पर सदर थाना चतरा पहुँचे एसपी सुमित अग्रवाल, संज्ञान में आये मामलों के जल्द निष्पादन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चतरा, झारखंड : जिले के चतरा थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर थाना चतरा में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में चतरा एसपी सुमित अग्रवाल शामिल हुए। थाना दिवस का संचालन थाना प्रभारी विपिन कुमार ने किया। इस मौके पर एसडीपीओ संदीप सुमन ,अंचल अधिकारी सहित संबंधित विभाग से जुड़े कर्मचारी उपस्थित थे। थाना दिवस में सदर प्रखंड के सभी क्षेत्रों से काफी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। बारी-बारी से लोगों ने अपनी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा। इस दौरान भूमि विवाद ,आपसी बटवारा, पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले आए। लोगो की फरियाद सुनने के बाद एसपी सुमित अग्रवाल ने मामलों का निष्पादन कर संबंधित विभाग के कर्मियों को संज्ञान में आये मामले की जल्द निष्पादन करने को कहा । वहीं जांच पड़ताल वाले मामलों में तेजी लाते हुए उसका त्वरित समाधान करने का निर्देश सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार को दिया। एसपी ने कहा कि लोग अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़े ना बेवजह की उलझनो से बचे। जिस लड़ाई की कोई वजह नहीं हो वह लड़ाई कभी समाप्त नहीं होता, ऐसे में विवादों में न पड़कर अपने जीवन को सुखमय तरीके से जीने की अपील एसपी ने लोगों से किया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।