फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसियेशन ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज, झारखंड : प्रदेश इकाई के निर्देश पर फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसियेशन के साहिबगंज इकाई में 10 सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर हुसैन ने की। धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में डीलरों ने भाग लिया। धरना के दौरान डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वही एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर हुसैन ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि उन लोगों को दस महीना से कमीशन नहीं मिल रहा है, जिसका जल्द से जल्द भुगतान किया जाए, ग्रीन कार्ड के चावल दाल नमक की राशि नहीं मिली है, इस राशि को भी जारी किया जाए। इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन रिपेयरिंग में शोषण बंद हो तथा पेपरलेस सिस्टम जल्द से जल्द लागू किया जाए।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment