उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की हुई बैठक ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड: शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अनुमण्डल स्तरीय वनाधिकार समिति, सदर चाईबासा, जगन्नाथपुर, पोड़ाहाट -चक्रधरपुर अनुमण्डल से अनुमोदित कुल 39 सामुदायिक एवं 08 व्यक्तिगत दावा पत्र मूल अभिलेख के साथ प्राप्त है और संबंधित अभिलेखों को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति सदस्यों के समक्ष उपस्थित है। बैठक में अभिलेखों का संवीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी वन प्रमण्डल व अनुमण्डल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत दावित 500 एकड़ से ज्यादा वन भूमि के संदर्भ में स्थानीय ग्राम सभा के माध्यम से जांच करवा लें कि उक्त वन भूमि पर किसी अन्य पड़ोसी ग्रामवासियों का दावा है, या नहीं। उक्त बैठक में सभी वन प्रमण्डल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक- आईटीडीए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment